पाकिस्तान में कोरोना का कहर, हजारों नए मरीज सामने आए, 42 लोगों की मौत

Ads

पाकिस्तान में कोरोना का कहर, हजारों नए मरीज सामने आए, 42 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 21, 2020 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

इस्लामाबाद, 21 नवम्बर (भाषा) पाकिस्तान में कोविड-19 से 42 और लोगों की मौत हो गई और 2,843 नये मामले सामने आये है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- प्रदेश के इन शहरों में आज से लागू होगा नाइट कर्फ्यू, कोरोना नियमों का पालन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 7,603 पहुंच गई जबकि इस महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 3,71,508 हो गई है।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से अब तक 3,28,931 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 1,613 की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- CM भूपेश बघेल ने लव जिहाद कानून के खिलाफ बोला हमला, क्या स्वामी

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस समय 34,974 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में अब तक 5,141,403 लोगों के नमूनों की जांच की जा चुकी है। संक्रमण की दर 6.6 प्रतिशत है।