नैरोबी, 21 अगस्त (भाषा) भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसने 22 भारतीय नाविकों वाले दो वाणिज्यिक जहाजों के अपहरण का मुद्दा सोमालिया के अधिकारियों के समक्ष उठाया है।
केन्या स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एमटी सिबू पर 16 और एमवी लुतुफ पर छह भारतीय नाविकों के सवार होने की जानकारी मिली है।
उच्चायोग ने कहा, ‘सभी भारतीय नाविकों के सुरक्षित होने की खबर है। हम भारतीय नाविक समुदाय की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।’
भारतीय मिशन ने कहा, ‘हमने सोमालिया के संबंधित अधिकारियों के समक्ष एमटी सिबू (इरीट्रिया के ध्वज वाला) और एमवी लुतुफ (कैमरून के ध्वज वाला) जहाजों पर सवार भारतीय नाविकों का मुद्दा उठाया है।’
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश