भारतीय-अमेरिकी पत्रकार को न्यूयॉर्क राज्य की विधानसभा में सम्मानित किया गया
भारतीय-अमेरिकी पत्रकार को न्यूयॉर्क राज्य की विधानसभा में सम्मानित किया गया
वाशिंगटन, 29 मई (भाषा) ‘साउथ एशियन हेराल्ड’ अखबार के संस्थापक भारतीय मूल के अमेरिकी पत्रकार टी विष्णुदत्त जयरामन को न्यूयॉर्क राज्य की विधानसभा में सम्मानित किया गया।
जयरामन को बुधवार को अल्बानी स्थित विधानसभा में न्यूयॉर्क की विधानसभा सदस्य जेनिफर राजकुमार द्वारा एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
राजकुमार ने साउथ एशियन हेराल्ड के कार्यों की सराहना करते हुए इसे अमेरिका में दक्षिण एशियाई प्रवासी समुदाय को समर्पित एक ‘‘प्रतिष्ठित’’ समाचार मंच बताया और कहा कि यह एक ‘‘गतिशील और प्रभावशाली समुदाय की प्रमुख आवाज’’ है।
सत्र की अध्यक्षता कर रहीं अस्थायी अध्यक्ष पामेला हंटर ने जयरामन और साउथ एशियन हेराल्ड को ‘‘लगातार सफलता’’ की शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले 19 मई को अमेरिकी सांसद जोनाथन जैक्सन, डैनी डेविस, श्री थानेदार और सुहास सुब्रमण्यम ने ‘एशियन अमेरिकन एंड पैसिफिक आइलैंडर (एएपीआई) विरासत माह कार्यक्रम के दौरान जयरामन को कांग्रेसनल रिकॉर्ड और स्मारक पदक प्रदान किया था। यह कार्यक्रम कैपिटल हिल में ग्लोबल आई पत्रिका द्वारा आयोजित किया गया था।
भाषा गोला मनीषा
मनीषा

Facebook


