भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल पांडे ने नेपाली सेना के मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल पांडे ने नेपाली सेना के मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया

भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल पांडे ने नेपाली सेना के मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: September 7, 2022 10:42 pm IST

काठमांडू, सात सितंबर (भाषा) भारतीय थलसेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बुधवार को पोखरा में नेपाली सेना के मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्हें इसके विभिन्न सैन्य पहलुओं से अवगत कराया गया।

जनरल पांडे ने काठमांडू में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात करने के एक दिन बाद मध्य नेपाल में स्थित कमान का दौरा किया। उन्होंने परस्पर हित के पहलुओं तथा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

रक्षा मंत्रालय ( थल सेना) के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय ने ट्वीट किया, “थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने नेपाली सेना के मध्य कमान मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न सैन्य पहलुओं से अवगत कराया गया।”

भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में