ट्रंप के साथ जेलेंस्की की मुलाकात ‘सार्थक’ रही, अमेरिका से अधिक सहयोग की मांग की
ट्रंप के साथ जेलेंस्की की मुलाकात ‘सार्थक’ रही, अमेरिका से अधिक सहयोग की मांग की
वाशिंगटन, 28 जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात सीनेटर लिंडसे ग्राहम के अंतिम संस्कार से पहले हुई।
ट्रंप और जेलेंस्की की इस महीने यह दूसरी मुलाकात है।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने यूक्रेन के लिए शक्तिशाली हथियार बनाने के तरीकों और रूस के खिलाफ जारी जंग में मददगार ‘‘अन्य विचारों’’ पर चर्चा की।
‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय) में हुई इस बैठक से पहले इसी महीने की शुरुआत में तुर्किये के अंकारा में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई थी। उस बैठक में ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका यूक्रेन को पैट्रियट रक्षा प्रणाली बनाने के लिए लाइसेंस देगा, जिसकी कीव लंबे समय से मांग कर रहा था।
बैठक के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने ट्रंप को धन्यवाद दिया और कहा, ‘‘बैठक सार्थक’’ रही।
जेलेंस्की ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप और मैंने पैट्रियट इंटरसेप्टर (मिसाइल रोधी प्रणाली) के उत्पादन के लिए लाइसेंस और कई अन्य ऐसे विचारों पर चर्चा की, जो रूस के खिलाफ युद्ध में मददगार हो सकते हैं।’’
जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने ट्रंप के करीबी सहयोगी लिंडसे ग्राहम के निधन पर गहरी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।
एपी सुरभि पारुल
पारुल

Facebook


