भारतीय नौका ने बचाई चार श्रीलंकाई मछुआरों की जान

भारतीय नौका ने बचाई चार श्रीलंकाई मछुआरों की जान

भारतीय नौका ने बचाई चार श्रीलंकाई मछुआरों की जान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: December 9, 2021 11:28 am IST

कोलंबो, नौ दिसंबर (भाषा) मछली पकड़ने वाले एक भारतीय जहाज ने चार श्रीलंकाई मछुआरों की जान बचाई, उनकी नौका गहरे पानी में फंस गई थी। भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारतीय मिशन ने दोनों देशों के बीच सद्भावना एवं दोस्ती को रेखांकित करते हुए बताया कि श्रीलंका की मछली पकड़ने वाली नौका लूलू-01, पंजीकरण संख्या आईएमयूएल-ए-0039-टीएलई ‘‘ दो दिसंबर 2021 को गहरे पानी में फंस गई थी।’’

बयान में कहा गया, ‘‘ मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका पर सवार लोगों ने उसे चेन्नई के उत्तर में 24 समुद्री मील पर देखा। श्रीलंकाई नौका पर सवार लोगों की सुरक्षा के लिए वे उनकी ओर बढ़े और फिर उसे खींचते हुए तमिलनाडु के कट्टूपल्ली में अडानी पोर्ट पर सुरक्षित ले आए।’’

भारतीय मिशन ने बयान में कहा, ‘‘ श्रीलंकाई नौका पर सवार चालक दल के चारों सदस्य सुरक्षित हैं और भारतीय अधिकारियों ने उन्हें जरूरी मदद मुहैया कराई हैं। ’’

भाषा

निहारिका शोभना

शोभना


लेखक के बारे में