द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए मालदीव में भारत के राजदूत ने माले के महापौर से मुलाकात की

द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए मालदीव में भारत के राजदूत ने माले के महापौर से मुलाकात की

द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए मालदीव में भारत के राजदूत ने माले के महापौर से मुलाकात की
Modified Date: July 23, 2026 / 09:52 pm IST
Published Date: July 23, 2026 9:52 pm IST

माले, 23 जुलाई (भाषा) मालदीव में भारत के उच्चायुक्त जी बालासुब्रमण्यम ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और आपसी हित के क्षेत्रों में नयी साझेदारी की संभावनाएं तलाशने के लिए बृहस्पतिवार को माले के महापौर से मुलाकात की। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने और माले के लोगों को लाभ पहुंचाने वाली पहल को आगे बढ़ाने के लिए माले नगर परिषद के साथ मिलकर काम करने को तत्पर हैं, जिससे हमारे स्थायी संबंधों को और मजबूती मिलेगी।’’

माले नगर परिषद के अनुसार, भारतीय उच्चायुक्त ने महापौर से शिष्टाचार मुलाकात की।

समाचार पोर्टल ‘सन.एमवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उच्चायुक्त बालासुब्रमण्यम ने माले के महापौर आदम अजीम से मुलाकात कर शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार और राजधानी नगर परिषद की कार्यक्षमता बढ़ाने पर चर्चा की।

रिपोर्ट में बताया गया कि महापौर अजीम ने भारत द्वारा दी गई ऐतिहासिक सहायता के लिए आभार व्यक्त किया और मानव संसाधन विकास को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया।

भाषा सुमित नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में