नेपाल में 7.9 लाख रुपये से अधिक की रकम के साथ एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में 7.9 लाख रुपये से अधिक की रकम के साथ एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में 7.9 लाख रुपये से अधिक की रकम के साथ एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार
Modified Date: June 7, 2026 / 10:29 pm IST
Published Date: June 7, 2026 10:29 pm IST

काठमांडू, सात जून (भाषा) नेपाल में एक भारतीय नागरिक को बिना किसी सहायक दस्तावेज के 7.9 लाख रुपये ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आंध्र प्रदेश के 59 वर्षीय भीमा श्रीनिवास को शनिवार को लुम्बिनी प्रांत के रूपन्देही स्थित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, श्रीनिवास के पास से सुरक्षा जांच के दौरान उस समय 7,95,000 रुपये बरामद किए गए, जब वह काठमांडू जाने वाली बुद्धा एयर की फ्लाइट में सवार होने वाला था।

भारतीय नागरिक अपने पास मौजूद नकदी के समर्थन में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

भाषा

राखी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में