अमेरिका में भारतीय मूल के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या; दो किशोर हिरासत में

Ads

अमेरिका में भारतीय मूल के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या; दो किशोर हिरासत में

  •  
  • Publish Date - July 5, 2023 / 10:33 PM IST,
    Updated On - July 5, 2023 / 10:33 PM IST

न्यूयॉर्क, पांच जुलाई (भाषा) अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक दुकान में काम करने वाले भारतीय मूल के 36 वर्षीय व्यक्ति की हथियार बंद लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सिलसिले में दो किशोरों को हिरासत में लिया है। मीडिया में आयी खबरों से यह जानकारी मिली।

‘द अगस्टा क्रॉनिकल’ अखबार में पिछले सप्ताह आयी खबर के अनुसार, जॉर्जिया के व्रेन्स शहर में किराने की दुकान ‘व्रेन्स’ में काम करने वाले मंदीप सिंह को 28 जून को 15 साल के दो किशोरों ने दो गोलियां मारीं।

व्रेन्स पुलिस के प्रमुख जॉन मेनार्ड के अनुसार, अगस्टा शहर के रहने वाले सिंह एक महीने से भी कम समय से दुकान में काम कर रहे थे।

भाषा अर्पणा माधव

माधव