प्रधानमंत्री मोदी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में फ्रांस पहुंचे

Ads

प्रधानमंत्री मोदी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में फ्रांस पहुंचे

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 11:38 PM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 11:38 PM IST

नीस (फ्रांस), 13 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को फ्रांस पहुंचे, जहां वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करेंगे और जी-7 शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे।

हवाई अड्डे पर फ्रांस के शिक्षा मंत्री एडुआर्ड गेफ्रे, उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैप्टिस्ट, भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथू, नीस के मेयर एरिक सिओटी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मोदी का स्वागत किया।

मोदी ने पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नीस पहुंच गया हूं। फ्रांस की इस यात्रा में नीस के अलावा एवियन और पेरिस में भी कार्यक्रम होंगे। इसमें द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें होंगी, जिनका मकसद विकास के अहम साझेदारों के साथ भारत की दोस्ती को और मजबूत करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कल फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने और ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।’’

अपनी यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री रविवार को मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और उनके ‘भारत इनोवेट्स’ का उद्घाटन भी करेंगे।

दोनों नेता भारत-फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे, जिन्हें इस साल की शुरुआत में ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया गया था।

फ्रांस के दौरे के बाद मोदी 14-15 जून को राजकीय यात्रा पर स्लोवाकिया जाएंगे।

भाषा आशीष रंजन

रंजन