महिला ने ​बेकार समझकर फेंक दिया था टिकट, उसी में लग गई लॉटरी, लेकिन ऐसे बनी रातोंरात लखपति

महिला ने ​बेकार समझकर फेंक दिया था टिकट, उसी में लग गई लॉटरी, लेकिन ऐसे बनी रातोंरात लखपति

महिला ने ​बेकार समझकर फेंक दिया था टिकट, उसी में लग गई लॉटरी, लेकिन ऐसे बनी रातोंरात लखपति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: May 25, 2021 10:29 am IST

न्यूयॉर्क: अमेरिका के मेसाच्युसेट्स राज्य में भारतीय मूल के एक परिवार ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक महिला को उसका लॉटरी का टिकट वापस कर दिया, जिसे वह बेकार समझ कर फेंक गई थी और इस टिकट ने महिला को रातोंरात लखपति बना दिया। भारतीय मूल के परिवार की, ईमानदारी के लिए खूब प्रशंसा हो रही है। ली रोज़ फिएगा ने मार्च के महीने में ‘लकी स्टॉप’ नामक दुकान से लॉटरी का एक टिकट खरीदा था। यह दुकान साउथविक इलाके में रहने वाले भारतीय मूल के एक परिवार की है। महिला अक्सर इस दुकान से टिकट खरीदती थी।

Read More: सिलगेर मामले की जांच के लिए BJP ने किया 6 सदस्यीय कमेटी का गठन, 7 दिनों के भीतर सौपेगी रिपोर्ट

फिएगा ने सोमवार को बताया कि ,‘‘मेरा लंच ब्रेक था और मैं जल्दी में थी। मैंने जल्दबाजी में टिकट का नंबर खुरचा और उसे देख कर लगा कि मेरी लॉटरी नहीं निकली है तो मैंने उन्हें टिकट दे कर उसे फेंकने के लिए कहा।’’ न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी खबर में बताया कि महिला ने जल्दबाजी में टिकट पूरी तरह नहीं खुरचा था और यह टिकट बेकार टिकटों के बीच दस दिन तक रखा रहा। इसके बाद दुकान के मालिक के बेटे अभि शाह की नजर उस टिकट पर गई।

Read More: ‘टूलकिट’ पर मोहन मरकाम ने कहा, BJP की हरकतों से साबित हुआ ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’, विफल PM की तरफ से ध्यान हटाने फैला रहे भ्रम

खबर में अभि शाह ने कहा ,‘‘यह टिकट उसकी मां अरुणा शाह ने बेचा था और जिसे बेचा था वह महिला हमारी नियमित ग्राहक थी।’’ स्थानीय टेलीविजन स्टेशन डब्ल्यूडब्ल्यूएलपी ने अपनी खबर में अभि के हवाले से बताया,‘‘ एक शाम मैं बेकार पड़े टिकटों को देख रहा था और मैंने देखा कि उन्होंने ठीक से नंबर को खुरचा नहीं है। मैंने नंबर को खुरचा और देखा कि उसमें दस लाख डॉलर का इनाम है।’’ अभि ने मजाकिया लहजे में कहा,‘‘ मैं रातोंरात लखपति बन गया।’’

Read More: लॉकडाउन में चल रही थी सेक्स-ड्रग्स पार्टी, PPE किट पहनकर पुलिस ने मारा छापा, 60 से अधिक गिरफ्तार

उसने कहा कि उसने इस पैसे से एक कार खरीदने की सोची पर बाद में उसने टिकट वापस करने का निर्णय किया। शाह परिवार ने कहा कि टिकट वापस करने का निर्णय आसान नहीं था। दुकान के मालिक मुनीश शाह ने कहा,‘‘ हम दो रात सोए नहीं। उसने भारत में मेरी मां, यानी अपनी दादी को फोन किया और उन्होंने कहा कि टिकट वापस कर दो, हमें वह पैसा नहीं चाहिए।’’

Read More: एक्स पोर्न स्टार ‘मिया खलीफा’ का टिकटॉक अकाउंट बैन, पाक सरकार पर भड़कीं, बोलीं- ट्विटर पर दोबारा पोस्ट करूंगी सभी कंटेंट

इसके बाद परिवार ने टिकट वापस करने का फैसला किया। पूरी घटना पर फिएगाा ने कहा,‘‘ शाह मुझे बुलाने आया तो मैंने कहा कि मैं काम कर रही हूं,लेकिन उसने कहा कि नहीं तुम्हें आना होगा,तो मैं वहां गई और वहां पहुंच कर मुझे पूरी बात पता चली। मुझे विश्वास ही नहीं हुआ। मैं रोई और उन्हें गले से लगाया।’’ भारतीय मूल के परिवार के इस काम के लिए उनकी खूब प्रशंसा हो रही है।

Read More: सांसद सुनील सोनी का बड़ा बयान, कहा- कहते थे जीरम कांड का साक्ष्य जेब में है, तो अब क्यों सबूतों को दबाए बैठे हैं?


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"