भारतीय मूल के व्यक्ति ने कहा कि इंडियानापोलिस गोलीबारी में उसकी भतीजी भी घायल हुई

Ads

भारतीय मूल के व्यक्ति ने कहा कि इंडियानापोलिस गोलीबारी में उसकी भतीजी भी घायल हुई

  •  
  • Publish Date - April 16, 2021 / 10:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

न्यूयॉर्क, 16 अप्रैल (भाषा) भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने कहा कि अमेरिका के इंडियानापोलिस शहर के फेडएक्स में गोलीबारी की घटना में घायल हुए लोगों में उसकी भतीजी भी शामिल है। खबरों के मुताबिक इसमें आठ लोगों की मौत हुई थी।

इंडियानापोलिस मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात हुई गोलीबारी में कम से कम आठ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

भारतीय मूल की लड़की अपनी कार में चालक सीट पर बैठी थी तभी गोलीबारी शुरू हो गई। यह जानकारी उसके चाचा परमिंदर सिंह ने स्थानीय समाचार चैनल ‘डब्ल्यूटीटीवी’ को दी।

सिंह ने कहा, ‘‘मैं घर में सोया था तभी उसका फोन आया। उसने बताया कि फेडएक्स में गोलीबारी चल रही है। इसलिए वह ब्राउंसबर्ग चली गई।’’

उन्होंने कहा कि गोलीबारी में वह घायल हो गई। सिंह ने कहा, ‘‘उसके बायें हाथ में गोली लगी। वह ठीक है और अभी अस्पताल में है।’’

भाषा नीरज नीरज माधव

माधव