कनाडा के सरे में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Ads

कनाडा के सरे में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 05:25 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 05:25 PM IST

ओटावा, 31 मार्च (भाषा) कनाडा के सरे में कथित तौर पर संगठित अपराध से जुड़े गोलीबारी के एक मामले में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया की खबर से यह जानकारी मिली।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह घटना शनिवार रात सरे के सुलिवन हाइट्स इलाके के टाउनहाउस परिसर में हुई, जहां एक व्यक्ति को गोली मार दी गई।

इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान 27 वर्षीय जसमन सेखों के रूप में हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, “सेखों का पहले पुलिस के साथ संपर्क रहा था और उसके मादक पदार्थ के कारोबार से जुड़े होने की आशंका थी। शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह संगठित अपराध से जुड़ी लक्षित वारदात थी।”

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सेखों का पहले एक काले रंग की एसयूवी ने पीछा किया, जिसके बाद उसमें सवार दो लोग बाहर निकले और उस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर सेखों घायल अवस्था में मिला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

घटना के बाद समीप में एक जलता हुआ वाहन भी मिला।

अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि क्या यह वाहन इस घटना से संबंधित है।

रिपोर्ट के अनुसार, सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने कहा, “जांचकर्ता हत्या की परिस्थितियों का पता लगाने और इसमें शामिल सभी पक्षों की पहचान करने के लिए गंभीरता से काम कर रहे हैं।”

पिछले 48 घंटों में सरे में गोलीबारी की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

भाषा

राखी माधव

माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार