इंडोनेशिया। इंडोनेशिया में रविवार शाम विनाशकारी भूकंप में 82 लोगों की मौत हो गई। जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7 दर्ज की गई है। तेज तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी बाद में इसे अधिकारियों ने रद्द कर दिया।
पढ़ें- कल्पेश याग्निक सुसाइड केस में महिला पत्रकार सलोनी अरोड़ा को हिरासत में लिया गया
शक्तिशाली भूकंप से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में भगदड़ मच गई और हजारों लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। भूकंप के झटके बाली द्वीप तक महसूस किए गए। एक सप्ताह पहले ही इस द्वीप पर आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप में 17 लोगों की मौत हो गई थी। राहत-बचाव अधिकारियों का कहना है कि सबसे ज्यादा नुकसान मातारम शहर में हुआ है। द्वीप के कई हिस्सों में बिजली चली गई और अस्पतालों से निकाल कर मरीजों को सुरक्षित जगह ले जाया गया।
पढ़ें- दुर्ग-भिलाई में डेंगू से महीने भर में तीन लोगों की मौत, 70 से ज्यादा मरीजों का इलाज जारी
एस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र लमबोक आइलैंड के पास दर्ज किया गया. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था. अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से समुद्र के आस-पास नहीं जाने की अपील की थी. भूकंप के तेज झटके महसूस होने पर लोग घरों, होटलों और रेस्टोरेंट के बाहर निकल आए। इससे बाली के देनपासार में भी इमारतों को क्षति पहुंची। इन इमारतों में एक डिपार्टमेंटल स्टोर और हवाई अड्डे टर्मिनल की इमारत शामिल है।
वेब डेस्क, IBC24