अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के खिलाफ सुनवाई शुरू की

Ads

अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के खिलाफ सुनवाई शुरू की

  •  
  • Publish Date - February 23, 2026 / 03:45 PM IST,
    Updated On - February 23, 2026 / 03:45 PM IST

द हेग, 23 फरवरी (एपी) अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) ने फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के खिलाफ सोमवार को मुकदमा शुरू होने से पहले की सुनवाई शुरू की। दुतेर्ते पर उनके कार्यकाल के दौरान चलाए गए मादक पदार्थ रोधी अभियानों में मानवता के खिलाफ अपराध के तीन आरोप हैं।

दुतेर्ते (80) मामले की सुनवाई के दौरान हेग की अदालत में उपस्थित नहीं थे। अभियोजकों ने उनके तथाकथित मादक पदार्थ रोधी युद्ध के तहत दर्जनों हत्याओं में उनकी कथित संलिप्तता के आरोपों का समर्थन करने के लिए सबूत पेश करना शुरू किया।

ये आरोप दुतेर्ते के दक्षिणी फिलीपीन के दावो शहर के महापौर और बाद में राष्ट्रपति के कार्यकाल से संबंधित हैं। इनमें उनके तथाकथित मादक पदार्थ रोधी अभियान के तहत दर्जनों हत्याएं शामिल हैं। मानवाधिकार समूहों और पीड़ितों के परिवारों ने मार्च में दुतेर्ते की गिरफ्तारी का स्वागत करते हुए इसे न्याय की दिशा में एक और कदम करार दिया था।

एपी धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल