हेगः Rodrigo Duterte Arrest अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने बुधवार को कहा कि फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे को उसकी हिरासत में सौंप दिया गया है, ताकि उन पर पद पर रहते हुए मादक पदार्थ रोधी कार्रवाई से संबंधित मानवता के खिलाफ अपराध के आरोपों पर मुकदमा चलाया जा सका।
Rodrigo Duterte Arrest अदालत ने एक बयान में कहा कि संदिग्ध के पहुंचने पर मानक प्रक्रियाओं के अनुरूप, डुटेर्टे के लिए हवाई अड्डे पर एहतियाती उपाय के रूप में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई थी। मानवता के खिलाफ अपराध के एक मामले में आईसीसी के आदेश के बाद फिलीपीन की पुलिस ने पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो डुटेर्टे को मंगलवार को मनीला के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था। इस मामले में डुटेर्टे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने वारंट जारी किया था।
रोड्रिगो डुटेर्टे को फिलीपींस में मादक पदार्थ रोधी कार्रवाई के दौरान मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोप में अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के वारंट पर गिरफ्तार किया गया है।
डुटेर्टे पर क्या आरोप हैं?
डुटेर्टे पर राष्ट्रपति पद के कार्यकाल के दौरान ड्रग्स के खिलाफ अभियान में हजारों लोगों की गैर-न्यायिक हत्या और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप हैं।
उन्हें कहां गिरफ्तार किया गया?
डुटेर्टे को मनीला के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फिलीपींस की पुलिस ने गिरफ्तार किया।
अब आगे क्या होगा?
अब डुटेर्टे को अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के सामने पेश किया जाएगा, जहां उन पर मानवता के खिलाफ अपराधों के आरोपों पर मुकदमा चलेगा।
ICC क्या है?
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) एक वैश्विक न्यायिक संस्था है, जो युद्ध अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार जैसे गंभीर मामलों की जांच और मुकदमा चलाती है।