strait oh hormuz/ image source: kaankit x handle
Iran Aattacks on Indian Ships: होर्मुज जलडमरूमध्य में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस लेकर गुजर रहे दो भारतीय जहाजों को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा रोक दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल 14 जहाजों के काफिले को भी आगे बढ़ने से रोक दिया गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्ग पर गंभीर असर देखने को मिला है। यह घटना उस रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में हुई है, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जहाज जब सामान्य मार्ग से गुजर रहे थे, तभी ईरानी सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की कार्रवाई की। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया के बड़े हिस्से में कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति होती है। किसी भी तरह की बाधा वैश्विक ऊर्जा बाजार पर तत्काल प्रभाव डाल सकती है। बताया जा रहा है कि जहाजों को पार करने से रोकने की कार्रवाई अचानक की गई, जिससे चालक दल और संबंधित एजेंसियों में चिंता की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इस घटना के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथअली को विदेश मंत्रालय में तलब किया। विदेश मंत्रालय ने इस कदम पर औपचारिक विरोध दर्ज कराते हुए स्पष्ट किया कि भारत और ईरान के बीच समुद्री व्यापारिक मार्गों पर अब तक सहयोगात्मक संबंध रहे हैं और भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने की परंपरा रही है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि ऐसे किसी भी कदम से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ सकता है और क्षेत्रीय स्थिरता को नुकसान पहुंच सकता है।
भारत ने उम्मीद जताई है कि ईरान जल्द ही स्थिति को सामान्य करेगा और जहाजों की आवाजाही बिना किसी बाधा के फिर से शुरू होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों की निरंतरता सभी देशों के हित में है। गौर करने वाली बात है कि, हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में मीटिंग हुई। हालांकि, मीटिंग से कुछ खास समाधान नहीं निकला। वहीं, ईरान के हमले के बाद से भारत में तेल की कमी हो सकती है।
19 April 2026 Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए बन रहा है महालाभ योग! धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Panchang 19 April 2026: आज का दिन बदल सकता है आपकी किस्मत! जानिए कौन सा मुहूर्त देगा सबसे बड़ा फायदा, पढ़ें आज का पंचांग
Aaj Ka Rashifal 19 April 2026: 19 अप्रैल का दिन रहेगा बेहद खास, जानिए आपकी राशि पर क्या असर डाल रहे हैं ग्रहों के चाल, पढ़िए आज का राशिफल