ईरान ने अमेरिका पर ‘‘धमकियों के साये में वार्ता करने’’ का लगाया आरोप

Ads

ईरान ने अमेरिका पर ‘‘धमकियों के साये में वार्ता करने’’ का लगाया आरोप

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 08:46 AM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 08:46 AM IST

इस्लामाबाद, 20 अप्रैल (एपी) ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा कि अमेरिका युद्ध में ईरान से आत्मसमर्पण चाहता है लेकिन तेहरान इसके विपरीत मैदान में नए पत्ते खोलने की तैयारी कर रहा है।

गालिबफ ने मंगलवार तड़के ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम धमकियों के साये में बातचीत स्वीकार नहीं करते।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान से आत्मसमर्पण चाहता है लेकिन तेहरान ‘‘युद्ध के मैदान में नए पत्ते खोलने’’ की तैयारी कर रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, उनके दामाद जैरेड कुशनर और दूत स्टीव विटकॉफ सोमवार को इस्लामाबाद जाएंगे जहां पाकिस्तानी अधिकारी वार्ता की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन ईरान ने अमेरिका के साथ दूसरे दौर की वार्ता के लिए कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई जिसके बाद वेंस का काफिला व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक अवास एवं कार्यालय) में देखा गया।

ट्रंप ने कहा कि बुधवार को युद्धविराम समाप्त हो रहा है और वह इसे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं।

लगभग दो महीने से जारी युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला देने वाले ऊर्जा संकट के और गहराने की आशंका है।

इस बीच, इजराइल और लेबनान ने कहा कि वे बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में अगले दौर की वार्ता करेंगे, जो दशकों में उनकी पहली सीधी राजनयिक वार्ता है।

एपी शोभना सिम्मी

सिम्मी