ईरान और अमेरिका के विशेषज्ञों के बीच ओमान में परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता शुरू

Ads

ईरान और अमेरिका के विशेषज्ञों के बीच ओमान में परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता शुरू

  •  
  • Publish Date - April 26, 2025 / 02:34 PM IST,
    Updated On - April 26, 2025 / 02:34 PM IST

मस्कट, 26 अप्रैल (एपी) ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर शनिवार को ओमान में ईरान और अमेरिका के बीच गहन वार्ता शुरू हो गई। यह वार्ता संभवत: ईरान के यूरेनिमय संवर्धन पर केंद्रित होगी।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खबर दी कि ओमान की राजधानी मस्कट में यह वार्ता हो रही है।

हालांकि न तो ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने और न ही मध्य एशिया के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने वार्ता के बारे में तत्काल कोई जानकारी दी।

अरागची ने शुक्रवार को ओमान पहुंचकर ओमानी विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी से मुलाकात की, जिन्होंने इससे पहले मस्कट और रोम में हुई दो दौर की वार्ताओं में मध्यस्थता की थी।

विटकॉफ शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के लिए मॉस्को में थे। शनिवार को वह ओमान पहुंचे।

दशकों से जारी तनाव के बाद परमाणु वार्ता हो रही है।

इस वार्ता का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करना है, जिसके बदले में अमेरिका ईरान पर लगाए गए कुछ कठोर आर्थिक प्रतिबंध हटाएगा।

एपी जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल