ईरान ने महसा अमीनी की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों से निपटने का विरोध करने वाले वकील को गिरफ्तार किया

ईरान ने महसा अमीनी की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों से निपटने का विरोध करने वाले वकील को गिरफ्तार किया

ईरान ने महसा अमीनी की मौत के बाद हुए प्रदर्शनों से निपटने का विरोध करने वाले वकील को गिरफ्तार किया
Modified Date: July 7, 2024 / 08:59 pm IST
Published Date: July 7, 2024 8:59 pm IST

दुबई, सात जुलाई (एपी) ईरान ने 2022 में महसा अमीनी की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों से निपटने के तरीके की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने वाले मुखर ईरानी वकील को गिरफ्तार किया है। सरकारी मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

वर्ष 2022 में 22-वर्षीया महसा अमिनी को पुलिस ने कथित तौर पर हिजाब ठीक से न पहनने के कारण हिरासत में लिया था और पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर देश भर में सरकार के खिलाफ व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे।

समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने रविवार को कहा कि वकील मोहसिन बोरहानी को पहले भी सजा सुनाई जा चुकी है। हालांकि, उनके मामले या जेल की सजा के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

बोरहानी 2022 के प्रदर्शनों के दौरान ईरानी सरकार के खिलाफ अपने आलोचनात्मक विचारों के लिए सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो गए, जिसने इस्लामिक गणराज्य को हिलाकर रख दिया। बोरहानी एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी हैं।

सरकार द्वारा विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ की गई कार्रवाई में 500 से अधिक लोग मारे गए और 22,000 से अधिक हिरासत में लिये गए।

यह गिरफ्तारी सुधारवादी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के देश का नेतृत्व करने के लिए चुने जाने के एक दिन बाद हुई।

एपी शफीक सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में