Iran Attack Khamenei Family Killed: एयरस्ट्राइक से पहले गुप्त मीटिंग? फिर 30 सेकेंड में खौफनाक खेल! ईरान पर इतने टन बमों की बरसात… जानें कैसे खत्म हुआ खामनेई का कुनबा?

Iran Attack Khamenei Family Killed: एयरस्ट्राइक से पहले गुप्त मीटिंग? फिर 30 सेकेंड में खौफनाक खेल! ईरान पर इतने टन बमों की बरसात... जानें कैसे खत्म हुआ खामनेई का कुनबा?

Iran Attack Khamenei Family Killed: एयरस्ट्राइक से पहले गुप्त मीटिंग? फिर 30 सेकेंड में खौफनाक खेल! ईरान पर इतने टन बमों की बरसात… जानें कैसे खत्म हुआ खामनेई का कुनबा?

Iran Attack Khamenei Family Killed/Image Source: ANI

Modified Date: March 1, 2026 / 12:45 pm IST
Published Date: March 1, 2026 12:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ईरान पर संयुक्त हमला
  • अली खामेनेई की मौत की पुष्टि
  • ‘30’ का आंकड़ा बना चर्चा का केंद्र

Iran Attack Khamenei Family Killed: शनिवार देर रात ईरान पर हुए संयुक्त हमलों ने मध्य पूर्व की सियासत को हिला कर रख दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़राइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों पर समन्वित हमला किया। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि रविवार सुबह ईरान की ओर से की गई।

ईरान पर 30 टन बमों की बरसात (Israel Iran War)

इन हमलों में ‘30’ का आंकड़ा खास तौर पर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि शुरुआती हमले तीन प्रमुख शहरों में महज 30 सेकेंड के भीतर किए गए। कुल 30 ठिकानों को निशाना बनाया गया और लगभग 30 शीर्ष शासन नेताओं व सैन्य कमांडरों की मौत की खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्तेमाल किए गए बमों का कुल वजन भी लगभग 30 टन बताया गया है।

खामेनेई को बनाया गया था मुख्य निशाना (US-Israel Iran War News Updates)

Iran Attack Khamenei Family Killed: रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले की पहली ही लहर में खामेनेई के ठिकाने को टारगेट किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस ऑपरेशन की पुष्टि की। दावा किया गया है कि जिस कंपाउंड में खामेनेई मौजूद थे, वहां करीब 30 बम गिराए गए। हमले इतने तीव्र थे कि पूरा परिसर मलबे में तब्दील हो गया। इज़राइली मीडिया के अनुसार खामेनेई अंडरग्राउंड लोकेशन पर थे, लेकिन उन दो अत्यंत सुरक्षित बंकरों में से किसी एक में नहीं थे, जहां केवल विशेष अमेरिकी बम ही प्रवेश कर सकते थे। शुरुआती मिनटों में ही उनके कंपाउंड को पूरी तरह तबाह कर दिया गया।

परिवार और करीबी सहयोगियों की भी मौत (Ayatollah Ali Khamenei Death)

Iran Attack Khamenei Family Killed: रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई की भी मौत हो गई। माना जा रहा था कि सुप्रीम लीडर के बाद नेतृत्व की कमान उन्हें सौंपी जा सकती थी। इसके अलावा उनकी बेटी, पोता, दामाद और बहू के भी मारे जाने की खबर है। हमले से कुछ समय पहले खामेनेई ने अपने करीबी सहयोगी अली शमखानी और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी से सुरक्षित स्थान पर मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।