ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाज पर हमले का दावा किया
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी जहाज पर हमले का दावा किया
काहिरा, छह सितंबर (एपी) ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक मानवरहित अमेरिकी जहाज पर हमले का रविवार को दावा किया। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह ताजा हमला है।
अमेरिका ने इस कथित हमले की तत्काल पुष्टि नहीं की। इससे एक दिन पहले अमेरिकी सेना ने कहा था कि उसने मिसाइल हमले के जवाब में ईरान के तीन तेल टैंकरों को निशाना बनाया।
अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू किए थे, जिसके साथ ही युद्ध शुरू हो गया था। हालांकि, जून में युद्धविराम समझौते की घोषणा की गई थी लेकिन इसके बाद भी रुक-रुककर लड़ाई जारी रही। दोनों पक्ष बातचीत के विफल होने के बाद एक-दूसरे को सैन्य और आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
एपी जोहेब नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


