ईरान ने मोसाद से संबंधों के आरोप में एक और व्यक्ति को फांसी दी

Ads

ईरान ने मोसाद से संबंधों के आरोप में एक और व्यक्ति को फांसी दी

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 03:51 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 03:51 PM IST

दुबई, 25 अप्रैल (एपी) ईरान में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के साथ कथित संबंधों और जनवरी में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के आरोप में शनिवार को एक व्यक्ति को फांसी दे दी गई। खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है।

खबरों में कहा गया है कि युद्ध और देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद ईरान में एक के बाद एक कई लोगों को दी गई है। इसमें कहा गया है कि फांसी की सजा पाये व्यक्ति की पहचान इरफान कियानी के तौर पर की गयी है।

ईरान की न्यायपालिका की ‘मिजान’ समाचार एजेंसी ने घोषणा की कि कियानी को जनवरी में अस्फान शहर में सुरक्षा बलों पर हमले सहित कई आरोपों में दोषी ठहराया गया है।

एजेंसी ने बिना कोई सबूत पेश किए दावा किया कि वह ‘मोसाद के लिए एक मिशन पर’ था।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का लंबे समय से कहना रहा है कि ईरान बंद दरवाजों के पीछे होने वाले मुकदमों में लोगों को दोषी ठहराता है और आरोपियों को अपना बचाव करने का उचित मौका नहीं देता है।

हाल ही में कथित जासूसों के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों और ईरान के निर्वासित विपक्षी समूह से जुड़े लोगों को भी मौत की सजा दी गई है।

एपी

शुभम रंजन

रंजन