चीन के राष्ट्रपति शी, ट्रंप की इस साल दो और बार हो सकती है मुलाकात

Ads

चीन के राष्ट्रपति शी, ट्रंप की इस साल दो और बार हो सकती है मुलाकात

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 09:36 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 09:36 PM IST

वाशिंगटन, 25 सितंबर (एपी) अमेरिका के अपने राजकीय दौरे के समापन पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दो बार और मुलाकात होगी।

शी ने ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया को नवंबर में चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया। चीन के राष्ट्रपति ने कहा कि इसके एक महीने बाद फ्लोरिडा में ‘ट्रंप नेशनल डोरल मियामी गोल्फ क्लब’ में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान उनकी फिर से मुलाकात हो सकती है।

शी ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति और प्रथम महिला को चीन आने के लिए आमंत्रित करता हूं।’’ इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘हम आएंगे और हम काफी बातचीत करेंगे।’’

एपी आशीष पवनेश

पवनेश