दुबई, 18 मार्च (एपी) ईरान की न्यायपालिका ने बुधवार को कहा कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में देश में एक व्यक्ति को फांसी दी गयी है।
न्यायपालिका की समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने मृतक की पहचान कुरुश कीवानी के रूप में की है।
ऐसा आरोप हैं कि उसने ‘‘संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें और जानकारी’’ मोसाद को उपलब्ध करायी थीं।
दुनिया में सबसे अधिक फांसी देने वाले देशों में शामिल ईरान जासूसी के मामलों में दोषी ठहराए गए लोगों को बंद कमरे में सुनवाई के बाद लंबे समय से मौत की सजा देता रहा है। ये ऐसे मामले हैं जहां आरोपी अपने खिलाफ लगे आरोपों का पूरी तरह से बचाव नहीं कर पाते।
एपी गोला शोभना
शोभना