Iran-Israel War 2026 Live Updates: ईरान पर हमला कर अमेरिकी सांसदों के निशाने पर प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप.. नेतन्याहू के भविष्य पर भी की ये बड़ी भविष्यवाणी

Ads

Iran-Israel War 2026 Live Updates: ईरान के नेता खामेनेई की हत्या, ट्रंप पर हमले की आलोचना, मुस्लिम देशों की तीखी प्रतिक्रिया और ईरान का बदला लेने की धमकी।

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 04:11 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 04:11 PM IST

Iran-Israel War 2026 Live Updates || Image- the statsman File

HIGHLIGHTS
  • ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत
  • ट्रंप पर ईरान-अमेरिका हमले की आलोचना
  • ईरान ने बदला लेने की धमकी दी

न्यूयार्क: इजरायल और अमेरिका के संयुक्त एयर स्ट्राइक में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़ामेनई की शनिवार को मौत हो गई थी। उनके साथ ईरानी सेना के प्रमुख के भी मारे जाने की आशंका जाहिर की गई है। दोनों तरफ से जारी हमलों में भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। (Iran-Israel War 2026 Live Updates) तटस्थ देश दोनों ही देशों से शान्ति की अपील कर रहे है जबकि मुस्लिम देशों ने ख़ामेनेई की मौत पर तीखी प्रतिक्रया दी है। खुद ईरान ने धमकी देते हुए कहा है कि, वह अपने नेता के मौत का बदला लेकर रहेंगे। जाहिर है ईरानी सेना के निशाने पर अब इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और आईडीएफ के चीफ है।

अपने ही सांसदों के बीच घिरे राष्ट्रपति ट्रंप

बहरहाल इस बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ही देश के नेताओं के निशाने पर है। कई अमेरिकी सांसदों ने ईरान पर किये गये इजरायल-अमेरिकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।

बर्नी सैंडर्स, एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ और अन्य जैसे अमेरिकी सांसदों ने ईरान पर ट्रंप के हमलों की आलोचना करते हुए दावा किया है कि, राष्ट्रपति ट्रंप ने बिना वॉर पावर्स वोट के युद्ध शुरू किया है। सांसदों ने यह भी माना है कि, हमले के बाद नेतन्याहू का भविष्य “अस्पष्ट” है। जबकि अधिकारियों ने रॉयटर्स से हुई बातचीत में सांसदों ने संदेह जाहिर करते हुए कहा है कि, अमेरिकी-इजरायल अभियान से ईरान में शासन परिवर्तन होगा।

मारा गया ईरान का नवनियुक्त नेता?

इजरायल और ईरान युद्द के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सोशल मीडिया पोस्ट और कुछ इजरायली समाचार रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता घोषित किये गए अलीरेज़ा अराफी भी पद संभालने के कुछ ही घंटों बाद हवाई हमले में मारे गए है। (Iran-Israel War 2026 Live Updates) हालांकि ईरान की सरकारी मीडिया या दूसरे अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

ईरानी मीडिया ने नहीं की है पुष्टि

इसी तरह के भ्रम की स्थिति खामेनेई की हत्या को लेकर भी थी। खामनेई के मारे जाने की पुष्टि पहले इजरायली अधिकारियों ने की और बाद में ईरानी अफसरों ने स्वीकार किया। ठीक वैसे ही हालात अलीरेज़ा अराफी से जुड़े समाचारों को लेकर भी है।

37 सालों तक काबिज रहें ख़ामेनेई

बता दें कि, एक दिन पहले यानी शनिवार की सुबह तेहरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली संयुक्त हवाई हमलों में लंबे समय तक नेता रहे अली खामेनेई की मौत हो गई थी। (Iran-Israel War 2026 Live Updates) इसके ठीक बाद ईरान ने अलीरेजा अराफी को अपना अंतरिम सर्वोच्च नेता चुना था। बता दें कि, अयातुल्लाह खामनेई 1989 से 28 फरवरी, 2026 तक ईरान के सुप्रीम नेता रहें।

युद्द से भारी जानमाल का विनाश

वही जिस दिन खामेनेई की हत्या हुई, उसी दिन अयातुल्ला अराफी को सर्वोच्च नेता चुना गया था। (Ayatollah Alireza Arafi Killed) हालांकि, 2 मार्च, 2026 तक, अपुष्ट रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हाल के हवाई हमलों में उनकी भी मौत हो गई है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने पूरी दुनिया में सदमे में डाल दिया हैं। अलग अलग देशों के इस गुटीय युद्द से भारी जानमाल का नुकसान और सम्पत्तियों का विनाश हुआ है। फिलहाल यह युद्ध जारी है और दोनों ही तरफ से घातक हमले किये जा रहे है।

अब तक 200 लोगों की हुई मौत

ईरानी नेताओं के मुताबिक, इन हमलों की शुरुआत से अब तक खामेनेई और अन्य वरिष्ठ नेताओं के अलावा 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ईरान ने बदले का संकल्प लेते हुए जवाबी कार्रवाई में इजराइल और अरब देशों पर मिसाइलें दागीं। इजराइल की बचाव सेवाओं के अनुसार, यरुशलम और मध्य शहर बेत शेमेश के एक प्रार्थना स्थल (सिनागॉग) समेत कई जगहों पर हमले हुए। बेत शेमेश में नौ लोगों की मौत हुई और 28 लोग घायल हुए। इसके साथ ही इज़राइल में मृतकों की कुल संख्या 11 हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद 11 लोग अब भी लापता हैं। लेकिन ईरान पर हमले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के महत्वपूर्ण सैन्य, राजनीतिक और खुफिया ठिकानों को निशाना बनाया। इससे प्रतीत होता है कि जंग व्यापक होती जा रही है और यह लंबे समय तक चल सकती है, जो पूरे पश्चिम एशिया में अस्थिरता ला सकती है।

मारे गए अमेरिकी सैनिक

अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि ईरान पर अमेरिका के हमलों के दौरान उसके तीन सैनिक मारे गए और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पहली बार है जब इस बड़े सैन्य अभियान में अमेरिका की ओर से उसके सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। (Iran-Israel War 2026 Live Updates) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में कहा कि अमेरिका अपने सैनिकों की मौत का “बदला” लेगा और संघर्ष खत्म होने से पहले “संभव है कि और भी अमेरिकी सैनिक मारे जाएं।”

इन्हें भी पढ़ें:-

US Fighter Jet Crash News: अमेरिका का दो सुपर फाइटर जेट क्रैश! आग की लपटों में गिरते विमान का भयावह वीडियो वायरल, जंग में डोनाल्ड ट्रंप को पहला बड़ा झटका

Tehsil Ashleel Dance Video: सरकारी दफ्तर में अश्लील डांस! होली के रंगारंग कार्यक्रम में डांसरों ने लगाए ठुमके, वीडियो देख लोग हुए हैरान

Vishwanath & Sons Release Date: बड़े पर्दे पर लौटेगा सूर्या का जादू, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’

यह भी देखे:-

Purna Chandra Grahan 2026 Date: कल लगेगा साल 2026 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण, क्या भारत में दिखेगी ये खगोलीय घटना, कब से कब तक रहेगा सूतक काल

Saudi Ras Tanura Refinery: सबसे बड़ी तेल कंपनी पर ईरान का हमला, ड्रोन अटैक के बाद धुआं-धुआं हुआ पूरा शहर, पेट्रोल-डीजल सप्लाई हो सकती है बंद

Holi Shayari in Hindi: इस होली रंगों की बारिश और शायरी की मिठास… अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं संदेश 

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई की मौत कैसे हुई?

खामेनेई की मौत इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमले में 28 फरवरी 2026 को हुई।

ट्रंप पर हमले की आलोचना क्यों हो रही है?

अमेरिकी सांसदों ने बिना वॉर पावर्स वोट के युद्ध शुरू करने पर ट्रंप की आलोचना की है।

ईरान का अगला निशाना कौन हो सकता है?

ईरान ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और आईडीएफ प्रमुख को निशाना बनाने की धमकी दी है।