dubai airport/ image source: JayShar88680862
Iran Israel War Dubai Airport Attack: इजराइल-ईरान जंग का असर दुनियाभर में दिखाई दे रहा है। चाहे भारत हो या दुबई। और हर देश का अहम हिस्सा कहलाने वाले एयरपोर्ट पर भी अब सुरक्षित नहीं है। दरअसल, इरान ने दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हमला किया गया है। दुबई एयरपोर्ट पर ईरान ने मिसाइल अटैक किया है। जिससे हड़कंप मंच गया है। यही नहीं, दुबई की सबसे प्रतिष्ठित इमारत बुर्ज खलीफा के आसपास ड्रोन हमले की घटना ने वैश्विक सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है।
दुबई एयरपोर्ट पर अटैक हुआ है .यहां ईरान की मिसाइल गिरी है. इस हमले में कई यात्री और कर्मचारी घायल हुए हैं. pic.twitter.com/NvX2V4H4bD
— Priya singh (@priyarajputlive) February 28, 2026
दरअसल, इजराइल-ईरान तनाव के बीच दुबई में बड़ा सुरक्षा संकट सामने आया है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मिसाइल/ड्रोन हमले की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद एयरपोर्ट परिसर में आपात प्रोटोकॉल लागू करते हुए संचालन तत्काल रोक दिया गया और उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए। शुरुआती रिपोर्ट्स में चार कर्मचारियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। क्षेत्रीय तनाव और संभावित हवाई खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं, जबकि एयरलाइंस ने यात्रियों को एयरपोर्ट न आने और अपनी फ्लाइट की स्थिति पहले जांचने की सलाह जारी की है। दुबई में कई भारतियों के भी नौजूद होने की आशंका है।
हमले के बाद दुबई के एविएशन नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को स्पष्ट सलाह दी है कि वे फिलहाल एयरपोर्ट न जाएं और अपनी-अपनी एयरलाइंस से ही ताजा फ्लाइट अपडेट प्राप्त करें। यूएई के अलावा कतर, बहरीन और कुवैत जैसे कई खाड़ी देशों ने भी अस्थायी रूप से अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रीरूट, सस्पेंड या कैंसिल करना पड़ा। दुबई एयरपोर्ट जैसे वैश्विक ट्रांजिट हब के प्रभावित होने से दुनिया भर की एयर ट्रैफिक चेन पर असर पड़ा है।
ईरान पर इजरायल के हमले के बाद मिडिल ईस्ट में हालात अचानक बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। इजरायल ने शनिवार सुबह दावा किया कि उसने ईरान पर प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक यानी पहले हमला किया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि यह कार्रवाई संभावित खतरे को देखते हुए की गई। हमले के बाद पूरे इजरायल में इमरजेंसी लगा दी गई है। वहीं, ईरान के तरफ से अब हमले किए जा रहे हैं।