Iran Israel War Update: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, इतने दिनों तक ईरान के इन जगहों पर नहीं किया जाएगा हमला, कहा-ईरान के अनुरोध…

Ads

Iran Israel War Update: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव ने एक नया मोड़ लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर संभावित हमले को फिलहाल 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है।

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 08:23 AM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 08:47 AM IST

TRUMP IRAN/ image source: wikimedia commons

HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने हमले 10 दिन टाला
  • ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना
  • अमेरिका और ईरान की बातचीत जारी

Iran Israel War Update: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव ने एक नया मोड़ लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर संभावित हमले को फिलहाल 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत इस समय काफी सकारात्मक रूप से चल रही है और ईरान के अनुरोध पर उन्होंने हमले को टालने का फैसला लिया है। अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि यह कदम दोनों पक्षों के लिए समय देगा ताकि कूटनीतिक समाधान खोजा जा सके और क्षेत्र में शांति कायम रहे।

Donald Trump on Iran: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला टाला

राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह रोक केवल अस्थायी है और यह 6 अप्रैल तक लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका का उद्देश्य किसी भी तरह का सैन्य संघर्ष नहीं बल्कि स्थायी समाधान और क्षेत्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके अलावा, ट्रंप ने यह भी कहा कि बातचीत में प्रगति हो रही है और दोनों देशों के बीच आपसी समझ और विश्वास बढ़ रहा है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ किसी भी अचानक सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए अपने सभी रणनीतिक विकल्प तैयार रखे हैं।

Iran US Conflict Latest: ईरान की तरफ से भी तनाव जारी

वहीं ईरान की तरफ से भी तनाव जारी है। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी ने सूचना दी है कि यूएई के बुनियादी ऊर्जा ढांचों पर हमले के संभावित टारगेट बनाए जा रहे हैं। इसमें ईरान के परमाणु ऊर्जा संयंत्र के अलावा कई अन्य ऊर्जा केंद्र शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान ने अमेरिका के खारग द्वीप और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को भी संभावित हमले के लिए निशाना बनाने की योजना बनाई है।

इन्हें भी पढ़ें :-

ट्रंप ने हमले क्यों टाले?

ईरान के अनुरोध और बातचीत के कारण10 दिन

हमले कब तक टाले गए हैं?

6 अप्रैल तक

ईरान ने किन ठिकानों को निशाना बनाया?

ऊर्जा संयंत्र, परमाणु और अन्य केंद्र