Iran-Israel War Update: ‘युद्ध का परिणाम ट्वीट से तय नहीं..’, ईरान ने ट्रंप पर कसा तंज, खुली चुनौती भी दी, कहा-आप और आपकी सेना हिम्मत नहीं…

Ads

Iran-Israel War Update: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच ईरान की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को लेकर एक नया और तीखा संदेश सामने आया है।

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 08:20 AM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 08:30 AM IST

iran vs america/ image source: ISTOCK

HIGHLIGHTS
  • ईरान का ट्रंप को कड़ा संदेश
  • युद्ध ट्वीट से तय नहीं
  • ‘Epic Fury’ पर किया तंज

Iran-Israel War Update: ईरान और अमेरिका इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच ईरान की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को लेकर एक नया और तीखा संदेश सामने आया है। ईरान ने अपने आधिकारिक बयान में साफ शब्दों में कहा है कि “युद्ध का परिणाम ट्वीट से तय नहीं होता, बल्कि युद्ध के मैदान में तय होता है।” इस बयान को सीधे तौर पर ट्रंप की हालिया सोशल मीडिया गतिविधियों पर जवाब माना जा रहा है। ईरान ने यह भी संकेत दिया कि केवल बयानबाजी या ऑनलाइन प्रतिक्रियाओं से किसी संघर्ष का नतीजा नहीं निकलता, बल्कि असली फैसला जमीनी हालात तय करते हैं।

Iran-Israel War: ईरान ने राष्ट्रपति ट्रंप के लिए नया संदेश जारी किया

ईरान ने अपने संदेश में आगे और भी सख्त शब्दों का इस्तेमाल किया। बयान में कहा गया कि “युद्ध उस जगह तय होता है, जहां आप और आपकी सेना जाने की हिम्मत नहीं करते।” इस टिप्पणी को अमेरिका की सैन्य रणनीति और उसकी सीमाओं पर सीधा हमला माना जा रहा है। साथ ही ईरान ने ‘Epic Fury’ शब्द पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि इसे ‘Epic Fear’ कहना ज्यादा सही होगा। इस तरह के शब्दों का उपयोग यह दिखाता है कि दोनों देशों के बीच बयानबाजी अब और ज्यादा आक्रामक होती जा रही है, जिससे तनाव बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

ट्रंप का दावा-ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर (US Iran conflict news)

Donald Trump Iran Warning:  ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका, ईरान की सैन्य क्षमता को शत प्रतिशत नष्ट कर चुका है लेकिन चाहे वे कितने भी बुरी तरह पराजित क्यों न हो जाएं, उनके लिए एक-दो ड्रोन भेजना, बारूदी सुरंग गिराना या इस जलमार्ग में कहीं भी निकट दूरी की मिसाइल दागना आसान है। उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य देश इस क्षेत्र में जहाज भेजेंगे ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य एक ऐसे राष्ट्र के लिए खतरा न रहे जिसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है।”

इन्हें भी पढ़ें :-

ईरान ने क्या कहा ट्रंप पर?

युद्ध ट्वीट से तय नहीं

संदेश किसके लिए जारी हुआ?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए

‘Epic Fury’ पर क्या कहा?

इसे ‘Epic Fear’ कहा बेहतर