Vande Bharat: ईरान के हमलों से दहला इजरायल!… नेतन्याहू का दावा, अमेरिका की चेतावनी, आखिर कब थमेगा मिडिल ईस्ट का महायुद्ध?
Middle East War News: मिडिल में महायुद्ध जारी है। ईजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं, तो ईरान भी पलटवार कर रहा है।
Middle East War News/Image Credit: IBC24.in
- मिडिल में महायुद्ध जारी है।
- ईजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं, तो ईरान भी पलटवार कर रहा है।
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने की धमकी दी।
Middle East War News: नई दिल्ली: मिडिल में महायुद्ध जारी है। ईजरायल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं, तो ईरान भी पलटवार कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने की धमकी दी। जिसके बाद ईरान और ज्यादा हमलावर हो गया।
तबाही के ये मंजर इजरायल के तेल अवीव और दक्षिणी इजराइल के अराद और डिमोना का है। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह से 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन हमलों में 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इजराइली विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य सेवाओं के अनुसार, घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। (Middle East War News) इससे पहले ईरान ने शनिवार रात भी इजराइल के डिमोना और अराद शहरों पर हमला किया था। यहां इजराइल का बड़ा न्यूक्लियर प्लांट है.. ईरान की ओर से ये हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद बढ़े हैं।
दरअसल, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर धमकी देते हुए लिखा- कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट पर हमला करेगा, शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी।
इस बीच इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल के अराद में मिसाइल हमले वाली जगह का दौरा किया। उन्होंने दावा किया कि, मैं यहां अराद में हूं, यहां कोई मारा नहीं गया, लेकिन हम सिर्फ चमत्कारों पर भरोसा नहीं करना चाहते। मिसाइल यहां, इमारतों के बीच गिरी…इस लड़ाई में, (Middle East War News) हम जीत रहे हैं.. हम दुश्मन को कुचल रहे हैं।
इस बीच अमेरिका ने ईरानी मिसाइल लॉन्चर को तबाह करने का वीडियो भी जारी किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से ये वीडियो जारी किया गया।
अमेरिका ने ये दावा भी किया है कि उसने इस महीने की शुरुआत में ईरान की एक मिसाइल फैक्ट्री को तबाह कर दिया। US सेंट्रल कमांड के मुताबिक इस जगह पर स्मॉल और मिडिल रेंज की बैलिस्टिक मिसाइलें बनाई जा रही थीं। अमेरिका ने इस जगह का नाम ‘कुह-ए बरजमाली मिसाइल असेंबली फैसिलिटी’ बताया है, (Middle East War News) जो तेहरान के दक्षिण-पूर्व में पहाड़ियों के इलाके में स्थित है। अमेरिका ने इस हमले से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें फैक्ट्री को नुकसान दिखाया गया है। अमेरिका और इजरायल के हमले के बीच ईरान भी करारा पलटवार कर रहा है। अब देखना होगा ये महायुद्ध कब थमता है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Himachal Pradesh Landslide News: प्रदेश के इस जिले में हुआ भीषण भूस्खलन, घरों को खाली करने के दिए गए निर्देश
- Pappu Yadav Free LPG Gas Cylinder : अब कॉलेज छात्रों को मिलेगा ‘फ्री’ गैस सिलेंडर! बस एक ID कार्ड और होगा आपका काम, यहां के सांसद ने किया ऐलान
- IBC24 Shakti Samman 2026: छत्तीसगढ़ की नारियों को नमन! 50 महिलाओं को कल शक्ति सम्मान से सम्मानित करेगा IBC24, एक्ट्रेस सुष्मिता सेन होंगी मुख्य अतिथि

Facebook


