वाशिंगटन, 12 जून (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य से निकलने वाले भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया और कहा कि यह ‘‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ है।
इस हफ्ते ओमान के तट के नजदीक भारतीय चालक दल सदस्य वाले तीन जहाजों पर हमले हुए। इनमें से एक हमले में बुधवार को तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई।
ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कल रात होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल रहे भारतीय जहाजों पर ईरान के ड्रोन हमले को पूरी तरह से नाकाम कर दिया गया। यह हरकत पूरी तरह से अस्वीकार्य है।’’
भारत ने वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों को ‘बेहद चिंताजनक’ बताया है और इस मामले को अमेरिका के सामने सख्ती से उठाया है।
भारत ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में नियुक्त अमेरिकी राजदूत के प्रभारी जेसन मीक्स को तलब किया और उनसे कहा कि ओमान के तट पर भारतीय चालक सदस्यों वाले वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिकी सेना के ‘‘घातक और जानलेवा’’ हमले ‘‘अस्वीकार्य’’ हैं।
भाषा धीरज माधव
माधव