SBI Apprentice Recruitment 2026: SBI ने बढ़ाया 7150 पदों पर भर्ती की लास्ट डेट को, अब इस तारीख तक कर लें अप्लाई वरना फिर नहीं मिलेगा दूसरा चांस!

Ads

SBI Apprentice Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 06:10 PM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 06:28 PM IST

(SBI Apprentice Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • SBI Apprentice 2026 की अंतिम तिथि बढ़कर 15 जून हुई
  • देशभर में 7150 पदों पर होगी भर्ती
  • 1 साल का प्रशिक्षण SBI शाखाओं में मिलेगा

नई दिल्ली: SBI Apprentice Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 जून कर दी है। पहले यह तारीख 8 जून तय की गई थी। इस भर्ती के तहत पूरे देश में कुल 7,150 अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

प्रशिक्षण और स्टाइपेंड की जानकारी

चयनित उम्मीदवारों को SBI की विभिन्न शाखाओं में एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत आयोजित की जा रही है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को हर महीने 15,000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। जिससे उन्हें आर्थिक सहायता भी मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही यह भी अनिवार्य है कि उम्मीदवार ने अपनी डिग्री 1 अप्रैल 2026 या उससे पहले पूरी कर ली हो। यह शर्त सभी आवेदकों पर लागू होगी।

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट मिल सकती है। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षण शामिल होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और अंतिम चयन इन्हीं चरणों के आधार पर होगा।

कैसे करें अप्लाई?

इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर ‘Join SBI’ सेक्शन में जाकर ‘Current Openings’ पर क्लिक करें। इसके बाद SBI Apprentice Recruitment 2026 के लिंक को खोलकर रजिस्ट्रेशन करें, फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और अंत में फॉर्म सबमिट कर दें।

इन्हें भी पढ़ें:

SBI Apprentice 2026 की आवेदन अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 जून 2026 कर दी गई है।

इस भर्ती में कुल कितने पद हैं?

कुल 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

चयनित अभ्यर्थियों को 15,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (स्नातक) अनिवार्य है।