Bhopal Terror Suspect Arrested :
भोपाल : Bhopal Terror Suspect Arrested : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फराज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संदिग्ध आरोपी मोहम्मद फराज को 16 जून तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब अगले 5 दिनों तक उससे कड़ी पूछताछ करेगी।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी मोहम्मद फराज भोपाल में ही एक डॉक्टर की क्लिनिक में काम करता था। Suspected Terrorist Mohammad Faraz क्लिनिक की आड़ में वह किन-किन संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था, पुलिस अब इसकी बारीकी से जाँच कर रही है। आने वाले 5 दिनों की इस रिमांड अवधि में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस मिलकर आरोपी से पूछताछ करेंगे।
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस 5 दिनों की रिमांड और पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले और बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि फराज के तार किन-किन आतंकी संगठनों से जुड़े हैं और भोपाल समेत देश के अन्य हिस्सों में उसके मददगार कौन-कौन हैं।