अमेरिका के शर्तें मानने तक नहीं खुलेगा होर्मुज: ईरान

अमेरिका के शर्तें मानने तक नहीं खुलेगा होर्मुज: ईरान

अमेरिका के शर्तें मानने तक नहीं खुलेगा होर्मुज: ईरान
Modified Date: August 10, 2026 / 05:50 pm IST
Published Date: August 10, 2026 5:50 pm IST

दुबई, 10 अगस्त (एपी) ईरान ने सोमवार को कहा कि जब तक अमेरिका उसकी शर्तें नहीं मानता, तब तक वह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से नहीं खोलेगा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका को अपनी गैरकानूनी और विनाशकारी कार्रवाइयां रोकनी होंगी तथा उनकी भरपाई करनी होगी।’’

ईरान चाहता है कि अमेरिका नाकेबंदी हटाए, युद्ध से हुए नुकसान के लिए मुआवजा दे, आर्थिक प्रतिबंध हटाए और ईरान की जब्त की गई संपत्तियों को मुक्त करे।

होर्मुज जलडमरूमध्य ईंधन आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग है। गतिरोध के चलते नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले अमेरिका की राजनीति में ऊर्जा कीमतें बड़ा मुद्दा बनी हुई हैं।

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से आवाजाही को लेकर ओमान के साथ अलग से बातचीत कर रहा है। इसमें अस्थायी रूप से जहाजों की आवाजाही के लिए एक गलियारा बनाए जाने की संभावना भी शामिल है। हालांकि, ईरान ने कहा है कि जलडमरूमध्य को वास्तव में फिर से खोलने का फैसला अमेरिका के साथ बातचीत पर निर्भर करेगा।

एपी आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में