संयुक्त राष्ट्र, पांच अप्रैल (एपी) ईरान ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की खुली धमकियों को ‘‘नागरिकों को आतंकित करने के लिए प्रत्यक्ष और सार्वजनिक उकसावा और युद्ध अपराध करने के इरादे का स्पष्ट प्रमाण’’ करार दिया।
ईरान का यह बयान ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के विरोध में ईरान को ‘‘नरक की तरह बना देने’ की धमकी देने वाले अपशब्दों से भरे पोस्ट के कुछ घंटों बाद आया।
संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय समुदाय और सभी देशों का यह कानूनी दायित्व है कि वे युद्ध अपराधों के ऐसे जघन्य कृत्यों को रोकें। उन्हें अभी कार्रवाई करनी चाहिए। कल बहुत देर हो जाएगी।’’
एपी धीरज प्रशांत
प्रशांत