ईरान ने अमेरिकी हमलों के बाद बहरीन, कुवैत को ड्रोन और मिसाइलों से बनाया निशाना
ईरान ने अमेरिकी हमलों के बाद बहरीन, कुवैत को ड्रोन और मिसाइलों से बनाया निशाना
दुबई, 28 जून (एपी) ईरान के अर्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड ने रविवार को दावा किया कि उसने रातभर बहरीन और कुवैत पर हमले किए तथा चेतावनी दी कि यदि अमेरिका अपने हमले जारी रखता है, तो उसके साथ चल रही वार्ता ‘‘पूरी तरह ठप’’ हो सकती है।
सरकारी अखबार ‘ईरान’ में प्रकाशित रिवोल्यूशनरी गार्ड के बयान को ईरान और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम समझौते पर अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी माना जा रहा है। इस समझौते के तहत दोनों देशों को युद्ध का स्थायी समाधान निकालने के लिए 60 दिनों की अवधि में बातचीत करनी थी।
रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दावा किया कि उसने बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय और कुवैत स्थित अल असद एयर बेस को निशाना बनाया।
गार्ड ने कहा, ‘‘दुश्मन यह जान ले कि युद्धविराम का उल्लंघन… जारी प्रक्रियाओं के पूरी तरह ठप हो जाने का कारण बनेगा।’’
एपी गोला रंजन
रंजन

Facebook


