दुबई, 21 अप्रैल (एपी) ईरान के एक वरिष्ठ कमांडर ने मंगलवार को धमकी दी कि अगर अमेरिका के साथ युद्ध फिर से शुरू हुआ तो ईरानी सेना क्षेत्र के तेल उद्योग को नष्ट कर देगी।
‘रेवोल्यूशनरी गार्ड’ के एयरोस्पेस प्रमुख जनरल माजिद मूसावी ने ईरानी मीडिया में जारी एक बयान में कहा कि ईरान के खिलाफ ‘आक्रामकता’ करना एक गलती होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर पड़ोसी देश अमेरिका को हमले करने की अनुमति देते हैं तो क्षेत्र के तेल भंडारों को नुकसान पहुंचेगा।
मूसावी ने कहा, “अगर दक्षिणी पड़ोसी देश दुश्मन को ईरान पर हमला करने के लिए अपने अड्डों का इस्तेमाल करने देते हैं, तो उन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में तेल उत्पादन को अलविदा कहना होगा।”
एपी जितेंद्र रंजन
रंजन