BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Israel Iran War: ईरान पर इजराइली सेना का कहर, एयर डिफेंस सिस्टम को किया ध्वस्त, अब तक 138 लोगों की मौत

ईरान पर इजराइली सेना का कहर, एयर डिफेंस सिस्टम को किया ध्वस्त, Israel Iran War: Israeli army wreaks havoc on Iran, destroys air defense system

Israel Iran War: ईरान पर इजराइली सेना का कहर, एयर डिफेंस सिस्टम को किया ध्वस्त, अब तक 138 लोगों की मौत
Deepak Sahu
Published: 15 Jun 2025 | 7:05 amModified: 15 Jun 2025 | 7:10 am
HIGHLIGHTS
  1. इजराइल ने तेहरान में वायु रक्षा प्रणाली को किया नाकाम
  2. दो दिन की लड़ाई में अब तक 138 ईरानी नागरिक मारे गए
  3. ईरान ने पलटवार में इजराइल पर 150 मिसाइलें दागीं 

यरूशलम: Israel Iran War: इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने दावा किया कि इजराइली वायु सेना ने ईरान की प्रतिरक्षा प्रणाली ध्वस्त कर दी है और उसके लड़ाकू विमान निर्बाध तरीके से उड़ान भर रहे हैं।डेफ्रिन ने कहा कि ईरान की राजधानी पर हवाई कार्रवाई के लिए रात भर चले ऑपरेशन में इजराइली वायु सेना के 70 से अधिक लड़ाकू विमानों ने भाग लिया। इजराइल ने शुक्रवार को तड़के ईरान की राजधानी पर हमला करते हुए उसके परमाणु, मिसाइल और सैन्य परिसर को निशाना बनाया। ईरान के इजराइल पर जवाबी हमले के बाद शनिवार को संघर्ष और बढ़ गया। डेफ्रिन ने कहा कि करीब 40 जगहों को निशाना बनाया गया, जिनमें वायु रक्षा प्रणाली और संबंधित प्रतिष्ठान शामिल हैं।

Read More : Chhattisgarh Today Weather Report: छत्तीसगढ़ में 'मानसून' का वेलकम.. इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी तेज बारिश, आप भी देख लें कैसा रहेगा मौसम का हाल..

Israel Iran War: आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा कि अभियान के दौरान इजराइल वायु सेना के लड़ाकू विमान और ड्रोन करीब ढाई घंटे तक तेहरान के ऊपर उड़ते रहे क्योंकि शुरुआती हमले ने ईरानी वायु रक्षा प्रणालियों को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ईरान के भीतरी क्षेत्र में इजराइल की वायुसेना ने निशाना बनाया। तेहरान की प्रतिरक्षा प्रणाली नाकाम हो चुकी है। राजधानी इजराइली हमलों की जद में है।’’ शुक्रवार की सुबह ईरान के भीतरी इलाकों में हवाई हमलों के बाद बड़ी सफलता का दावा करने के बाद, आईडीएफ ने शनिवार को कहा कि वह ईरान की सैन्य और परमाणु क्षमताओं को नष्ट करने के उद्देश्य से एक योजनाबद्ध अभियान चला रहा है। इजराइली सेना ने कहा, ‘‘हम एक के बाद एक खतरों को चरणबद्ध तरीके से खत्म कर रहे हैं। हमने गाजा में जमीनी लड़ाई से मिले सबक और उत्तरी कमान के साथ समन्वय का इस्तेमाल किया है, ताकि हम दूर ईरान में भी प्रभावी ढंग से काम कर सकें, जैसा कि हमने गाजा और लेबनान में किया था।’’

Read More : Corona Case Latest Update: एक फिर फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज, पूरे प्रदेश में मचा हड़कंप 

अब तक 138 ईरानी मारे गए

बता दें कि दोनों देशों के बीच बीते 48 घंटे से संघर्ष जारी है। इजराइल का दावा है कि उसने तेहरान में मौजूद रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया है। इसके अलावा तेहरान और बुशहर में ऑयल डिपो और गैस रिफाइनरी समेत 150 से ज्यादा ठिकानों को हिट किया। दो दिन की लड़ाई में अब तक 138 ईरानी मारे जा चुके हैं, जिनमें 9 न्यूक्लियर साइंटिस्ट और 20 से ज्यादा ईरानी कमांडर्स शामिल हैं। इसके अलावा 350 से ज्यादा घायल हैं। ईरान की राजधानी तेहरान समेत 7 राज्यों में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिया गया है। ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजराइल पर 150 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं। हमले में इजराइल के 5 लोग मारे जा चुके हैं और 100 से ज्यादा घायल हैं। ईरान ने 3 इजराइली F-35 विमान गिराने का भी दावा किया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: हां, मौजूदा हालात युद्ध जैसे हैं। दोनों देश एक-दूसरे पर हवाई हमले और मिसाइल हमले कर चुके हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Israel Iran War: Israeli army wreaks havoc on Iran, destroys air defense system

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
रिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज

रिहाना के घर पर गोलीबारी की आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास समेत 14 आरोप दर्ज

01 Oct 2026 | 12:37 pm
अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 22 आतंकवादी मारे गए : पाकिस्तान

अफगानिस्तान में हवाई हमलों में 22 आतंकवादी मारे गए : पाकिस्तान

01 Oct 2026 | 12:31 pm
सीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत

सीरिया में यात्री बस पर गोलीबारी, सात लोगों की मौत

01 Oct 2026 | 12:27 pm
पाकिस्तान के लाहौर में ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू

पाकिस्तान के लाहौर में ऐतिहासिक नेहरू पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू

01 Oct 2026 | 12:14 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
हेगसेथ ने अपने संबोधन में नए ड्रोन कमांड, जनरल की संख्या में 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की

हेगसेथ ने अपने संबोधन में नए ड्रोन कमांड, जनरल की संख्या में 20 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की

01 Oct 2026 | 11:18 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am