ईरान के एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र का संचालन फिर से शुरू हुआ

ईरान के एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र का संचालन फिर से शुरू हुआ

ईरान के एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र का संचालन फिर से शुरू हुआ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: July 3, 2021 11:07 am IST

तेहरान, तीन जुलाई (एपी) ईरान के एकमात्र परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कामकाज फिर से शुरू हो गया है। संयंत्र को दो सप्ताह पहले आपात स्थिति में बंद कर दिया गया था। सरकारी टीवी चैनल की एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई है।

खबर में ऊर्जा मंत्रालय के प्रवक्ता मुस्तफा रजबी मशहदी के हवाले से कहा गया है कि बुशहर संयंत्र में ऊर्जा उत्पादन का काम फिर से शुरू हो गया है। मशहदी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन पिछले हफ्ते ईरान के परमाणु विभाग ने कहा था कि इंजीनियर संयंत्र के क्षतिग्रस्त जनरेटर की मरम्मत का काम कर रहे हैं।

अधिकारियों ने ईरान को मरम्मत के वास्ते उपकरणों की खरीद से रोकने के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण इस साल की शुरुआत में बुशहर को बंद किए जाने की संभावना को लेकर आगाह किया था।

बुशहर ईरान में नहीं, रूस में उत्पादित यूरेनियम से संचालित होता है और इसकी निगरानी संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) करती है। आईएईए ने माना कि उसे संयंत्र से जुड़ी खबरों की जानकारी है लेकिन उसने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

एपी नेहा देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में