दुबई, एक फरवरी (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने देशभर में जारी उन विरोध-प्रदर्शनों की तुलना एक “तख्तापलट” से की, जिनसे वहां की धार्मिक शासन व्यवस्था को चुनौती मिली है।
ईरान के सर्वोच्च नेता 86-वर्षीय खामेनेई की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब विरोध प्रदर्शनों के बाद देश में कथित तौर पर हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया है।
ईरान में राजद्रोह के आरोपों में मौत की सजा तक का प्रावधान है। ऐसे में तेहरान द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों को सामूहिक रूप से फांसी की सजा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
एपी नोमान सुरेश
सुरेश