दुबई, 18 मार्च (एपी) इजराइल ने ईरान के नेताओं को निशाना बनाने का अपना अभियान बुधवार को भी जारी रखा, जिसमें देश के खुफिया मंत्री की हत्या कर दी गई और एक ईरानी अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर हमला किया गया।
ईरानी मीडिया में प्रकाशित एक लिखित बयान के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने लारीजानी की मौत पर शोक व्यक्त किया है।
खामेनेई ने कहा, ‘‘निस्संदेह, ऐसे व्यक्ति की हत्या उनकी महत्ता और इस्लाम के दुश्मनों की उनके प्रति घृणा को दर्शाती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हर खून की कीमत होती है, जिसे शहीदों के हत्यारों को जल्द ही चुकानी होगी।’’
एपी
देवेंद्र सुरभि
सुरभि