ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ओमान की यात्रा पर जाएंगे

Ads

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ओमान की यात्रा पर जाएंगे

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 09:29 AM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 09:29 AM IST

दुबई, 10 फरवरी (एपी) ईरान के एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मंगलवार को ओमान की यात्रा करेंगे।

ओमान संभावित अमेरिकी हमले को रोकने के उद्देश्य से ईरानी परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता में मध्यस्थता कर रहा है।

ईरान की संसद के पूर्व अध्यक्ष एवं देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के मौजूदा सचिव अली लारीजानी पिछले सप्ताह मस्कट में अमेरिकियों के साथ हुई अप्रत्यक्ष वार्ता के पहले दौर पर अपने देश की प्रतिक्रिया का संभवतः नेतृत्व करेंगे।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ के अनुसार, लारीजानी ओमान के विदेश मंत्री एवं वार्ता में मुख्य मध्यस्थ बदर अल-बुसैदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात करेंगे।

आईआरएनए ने इस वार्ता को ‘‘महत्वपूर्ण’’ बताया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि लारीजानी क्या संदेश देंगे।

एपी

सिम्मी खारी

खारी