बगदाद में अपहृत अमेरिकी पत्रकार का पता लगाने के प्रयास जारी: इराकी अधिकारी

Ads

बगदाद में अपहृत अमेरिकी पत्रकार का पता लगाने के प्रयास जारी: इराकी अधिकारी

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 10:09 AM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 10:09 AM IST

बगदाद, एक अप्रैल (एपी) इराकी सुरक्षाकर्मी उस अमेरिकी पत्रकार का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिसका मंगलवार को बगदाद में अपहरण कर लिया गया था।

इराक की क्षेत्रीय समाचार वेबसाइट ने पत्रकार की पहचान शेली किटलसन के रूप में की है जो स्वतंत्र पत्रकार के रूप में विभिन्न समाचार संस्थानों को सेवाएं देती हैं।

इराक के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की कि एक विदेशी पत्रकार का अपहरण किया गया है लेकिन उसने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

मंत्रालय ने कहा कि सुरक्षा बलों ने अपहरणकर्ताओं का पता लगाने के लिए अभियान शुरू किया है।

बयान में बताया गया कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपहरण में इस्तेमाल किए गए एक वाहन को जब्त कर लिया गया है लेकिन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

इराक के दो सुरक्षा अधिकारियों ने अपना नाम गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि जिस पत्रकार का अपहरण किया गया है वह महिला है और अमेरिकी नागरिक है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि ट्रंप प्रशासन की ‘‘सबसे बड़ी प्राथमिकता अमेरिकियों की सुरक्षा है और वह इन खबरों पर नजर रखे हुए है।’’

एक अमेरिकी अधिकारी ने इस अपरहण के लिए ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया कताइब हिजबुल्ला को जिम्मेदार ठहराया है।

एपी सिम्मी शोभना

शोभना