इजराइल व हिज्बुल्ला युद्धविराम को फिर से लागू करने पर सहमत
इजराइल व हिज्बुल्ला युद्धविराम को फिर से लागू करने पर सहमत
यरूशलम, 19 जून (एपी) इजराइल और चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला शुक्रवार को अपने युद्धविराम को आगे बढ़ाने पर सहमत हो गए। स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत के लड़ाई के कारण टल जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच यह सहमति बनी।
तीन अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने की जानकारी दी। इन तीन अधिकारियों में दो क्षेत्रीय और एक अमेरिकी अधिकारी हैं।
क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया कि इस समझौते में कतर, अमेरिका और ईरान ने मध्यस्थता की। इजराइल और हिज्बुल्ला ने इस संबंध में तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।
एपी
अविनाश पवनेश
पवनेश

Facebook


