Israel Strikes Hezbollah: अब लेबनान में घुसी इजराइल की सेना, राजधानी बेरूत ने किए ताबड़तोड़ हमले, इधर ईरान में अब तक 787 लोगों की मौत
अब लेबनान में घुसी इजराइल की सेना, राजधानी बेरूत ने किए ताबड़तोड़ हमले, Israel Strikes Hezbollah Latest News
Israel Strikes Hezbollah: ईरान से जारी जंग के बीच इजराइली सेना लेबनान में घुस गई है। इजराइली आर्मी ने लेबनान के 59 इलाकों को भी तुरंत घर खाली करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही इजराइल ने लगातार दूसरे दिन लेबनान के उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह को निशाना बनाते हुए कई जगह बमबारी की। इधर ईरान में इजराइल के हमले में 4 दिन में 787 लोगों की मौत हो चुकी है। 153 शहरों को निशाना बनाया गया है।
इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए
Israel Strikes Hezbollah: इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत के उपनगरों में हवाई हमले किए हैं। इजराइली आर्मी रेडियो के अनुसार, इन हमलों का लक्ष्य हिजबुल्लाह के वे नेता थे जो उस इलाके में बैठक कर रहे थे। लेबनान की सरकारी नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया कि ये हमले बिना किसी पूर्व चेतावनी के किए गए, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
नेतन्याहू बोले- ईरान से जंग लंबी नहीं चलेगी
इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध लंबा और अंतहीन नहीं होगा। उनका कहना है कि यह युद्ध क्षेत्र में शांति लाने का रास्ता बना सकता है। नेतन्याहू ने कहा कि पहले भी अब्राहम अकॉर्ड के तहत इजराइल ने अरब के 4 देशों के साथ शांति समझौते किए थे। नेतन्याहू ने कहा कि अब अमेरिका के साथ मिलकर काम करने से और भी देशों के साथ शांति समझौते हो सकते हैं।
कुवैत ने अमेरिकी दूतावास पर ईरानी ड्रोन हमले की निंदा की
कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले की सरकार ने कड़ी निंदा की है। कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हमला गलत है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का साफ उल्लंघन है। सरकार ने कहा कि कुवैत अपनी सुरक्षा और अपने नागरिकों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Donald Trump on War: लम्बा चलेगा ईरान और इजरायल का युद्ध!.. होगी बड़े पैमाने पर बेगुनाहों की मौत!.. डोनाल्ड ट्रम्प के बयान से मची खलबली
- Municipal Workers Protest : त्योहार से ठीक पहले कर्मचारियों का फूटा गुस्सा! अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर उठाया ये बड़ा कदम, प्रशासन के उड़े होश
- Gwalior Crime News : “सिगरेट नहीं है…” बस इतना कहना पड़ा भारी! किशोर को गोली मार कर फरार हुआ आरोपी जब कट्टे के साथ लौटा फिर जो हुआ…

Facebook


