इजराइल ने दक्षिण लेबनान के विशाल क्षेत्र से लोगों को चले जाने की चेतावनी दी

Ads

इजराइल ने दक्षिण लेबनान के विशाल क्षेत्र से लोगों को चले जाने की चेतावनी दी

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 08:30 PM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 08:30 PM IST

दुबई, 12 मार्च (एपी) इजराइल की सेना ने दक्षिणी लेबनान के एक बड़े इलाके के निवासियों को अपने घरों से चले जाने की चेतावनी दी है और कहा है कि वह हिजबुल्ला के खिलाफ ‘दृढ़’ कार्रवाई करेगी।

इजराइली सेना के अरबी भाषा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने ‘एक्स’ पर कहा कि लेबनानी निवासियों को जहरानी नदी के उत्तर में चले जाना चाहिए, जो इजराइल की सीमा से लगभग 56 किलोमीटर दूर है।

ईरान के साथ मौजूदा व्यापक युद्ध के तहत इजराइल और हिजबुल्ला के बीच नवीनतम संघर्ष में लेबनान में पिछले 10 दिनों में आठ लाख से अधिक लोग विस्थापित हो गए हैं।

एपी

राजकुमार देवेंद्र

देवेंद्र