लेबनान, सीरिया और गाजा में कब्जे वाली जमीन से पीछे नहीं हटेगा इजराइल : रक्षा मंत्री
लेबनान, सीरिया और गाजा में कब्जे वाली जमीन से पीछे नहीं हटेगा इजराइल : रक्षा मंत्री
तेल अवीव, 15 जून (एपी) इजराइल के रक्षा मंत्री ने सोमवार को कहा कि जब तक ईरान और अमेरिका के बीच अंतरिम समझौता लंबित है तब तक इजराइली सेना लेबनान में कब्जाई गई जमीन से पीछे नहीं हटेगी।
अंतरिम समझौते की घोषणा के बाद इजराइल की ओर से यह पहली आधिकारिक टिप्पणी है।
वहीं पाकिस्तान ने कहा कि दोनों पक्ष इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए शुक्रवार को जिनेवा में मिलेंगे।
इजराइल काट्ज ने कहा कि इजराइल, लेबनान के साथ-साथ सीरिया और गाजा पट्टी में कब्जाई जमीन पर ‘अनिश्चित काल’ तक बने रहने की योजना बना रहा है।
ईरान द्वारा युद्ध से जुड़े इस अंतरिम समझौते को लेबनान में हिज्बुल्ला पर इजराइली हमलों को रोकने से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
काट्ज ने चेतावनी दी कि अगर लेबनान में इजराइली हमलों के जवाब में ईरान, उस पर हमला करता है, तो इजराइली सेना ‘पूरी ताकत’ से जवाबी हमला करेगी। पिछले ढाई वर्षों में इजराइल ने गाजा, लेबनान और सीरिया के कुछ इलाकों पर नियंत्रण स्थापित किया है।
इन इलाकों का कुल क्षेत्रफल लगभग 1,000 वर्ग किलोमीटर है, जो आकार में न्यूयॉर्क से थोड़ा छोटा है।
भएपी जितेंद्र मनीषा
मनीषा

Facebook


