इजराइली सेना ने बेरूत के उपनगरों पर हमले किये

इजराइली सेना ने बेरूत के उपनगरों पर हमले किये

इजराइली सेना ने बेरूत के उपनगरों पर हमले किये
Modified Date: June 14, 2026 / 05:06 pm IST
Published Date: June 14, 2026 5:06 pm IST

इस्लामाबाद, 14 जून (एपी) इजराइल की सेना ने रविवार को कहा कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमले किए हैं, जिनका निशाना हिज्बुल्ला से जुड़ी संरचनाएं थीं।

बेरूत में धुएं के गुबार को देखा जा सकता था।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि ये हमले उत्तरी इजराइल में हिज्बुल्ला के हमलों के जवाब में किये गये।

इजराइल ने जब एक सप्ताह पहले आखिरी बार बेरूत के उपनगरों पर हमला किया था, तो ईरान ने इसके जवाब में इजराइल पर हमले किये थे।

हिज्बुल्ला का मुख्य समर्थक माने जाने वाले ईरान ने कहा है कि अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते में लेबनान में किसी भी तरह के इजराइली हमलों को भी रोका जाना शामिल होना चाहिए।

हिज्बुल्ला ने दो मार्च को इजराइल पर मिसाइलें दागी थीं। इन हमलों को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के दो दिन बाद अंजाम दिया गया था।

एपी

देवेंद्र सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में