इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में संदिग्ध हमलावरों के मकानों को घेरा

इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में संदिग्ध हमलावरों के मकानों को घेरा

इजराइली सेना ने वेस्ट बैंक में संदिग्ध हमलावरों के मकानों को घेरा
Modified Date: February 5, 2023 / 08:57 am IST
Published Date: February 5, 2023 8:57 am IST

वेस्ट बैंक, पांच फरवरी (एपी) इजराइली सेना ने शनिवार को फलस्तीनी शहर जेरिचो के पास एक शरणार्थी शिविर पर छापा मारा, फलस्तीनी हमलावरों के लिए पनाह के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे मकानों को घेर लिया और गोलीबारी करने वाले निवासियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की।

फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस कार्रवाई में छह फलस्तीनी घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

सेना ने बताया कि उसने इजराइल की एक बस्ती के पास पिछले सप्ताह हुए हमले में शामिल संदिग्धों की तलाश के लिए वेस्ट बैंक में जेरिचो के अकाबात जब्र शरणार्थी शिविर में छापा मारा।

सेना ने कहा, “कई फलस्तीनी गोलीबारी करने के बाद अपने परिवार की मदद से अपने घरों में छिप गए और वे भविष्य में हमले करने की योजना बना रहे थे। इन भगोड़े आरोपियों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करने के वास्ते सेना का एक बुलडोजर एक मकान की दीवार पर चढ़ गया।”

सेना ने बताया कि संदिग्ध और परिवार के सदस्य एक मकान से बाहर निकले तथा आत्मसमर्पण कर दिया। उसने कहा कि फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों ने सैनिकों पर पथराव किया, जबकि कुछ बंदूकधारियों ने गोली चलाई।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें छह फलस्तीनी घायल हो गए।

एपी गोला पारुल

पारुल


लेखक के बारे में