इजराइली सेना ने ईरान के ‘बासिज’ बल के प्रमुख को मार गिराने का दावा किया

Ads

इजराइली सेना ने ईरान के ‘बासिज’ बल के प्रमुख को मार गिराने का दावा किया

  •  
  • Publish Date - March 17, 2026 / 02:43 PM IST,
    Updated On - March 17, 2026 / 02:43 PM IST

दुबई, 17 मार्च (एपी) इजराइल ने मंगलवार को दावा किया कि उसने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बल ‘बासिज’ के प्रमुख गुलामरजा सुलेमानी को मार गिराया है। इस बल को ईरान में प्रदर्शनों को दबाने के लिए एक अहम बल माना जाता है।

इजराइली सेना ने कहा कि सोमवार को किए गए एक हमले में सुलेमानी मारा गया।

बहरहाल, ईरान ने अभी तक सुलेमानी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इजराइली सेना ने अपने बयान में कहा, ‘‘बासिज बल ईरानी आतंकी शासन की सशस्त्र व्यवस्था का हिस्सा है।’’

उसने कहा, ‘‘ईरान में आंतरिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान, खासकर हाल के समय में जब प्रदर्शन तेज हुए तो सुलेमानी के नेतृत्व में बासिज बलों ने दमन की मुख्य कार्रवाई की, जिसमें भीषण हिंसा, व्यापक गिरफ्तारियां और असैन्य प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग शामिल था।’’

एपी गोला सुरेश

सुरेश

शीर्ष 5 समाचार